Thu. Oct 22nd, 2026

कवासी लखमा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा जेल, अगली सुनवाई 4 फरवरी को…

छत्तीसगढ़,,, के चर्चित आबकारी घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं! आज, (E.D) द्वारा पेश किए जाने के बाद, कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया! इस अवधि के दौरान, कवासी लखमा की रातें जेल में ही गुजरेंगी और उनकी अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी!

आबकारी घोटाले में कथित भूमिका के कारण कवासी लखमा को 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था! जो अब खत्म हो गई है! इस कस्टोडियल रिमांड के समाप्त होने के बाद, (E.D) ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया! जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया!

पूर्व आबकारी मंत्री के खिलाफ आरोपों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले में शामिल होने के प्रमाण सामने आए हैं! (E.D) की जांच अभी भी जारी है! और आगामी सुनवाई में कई और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है! छत्तीसगढ़ के इस मामले को लेकर राजनीतियो में भी हलचल मची हुई है! और जनता की नजरें अब 4 फरवरी की सुनवाई पर हैं! जो आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय कर सकती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed