
बिलासपुर,,, नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है! और आचार संहिता भी लागू हो चुकी है! अब चुनावी मैदान में दावेदारों की संख्या तेज हो गई है! जिनमें से कुछ ऐसे दावेदार भी हैं! जो अपने काले कारनामों के कारण चर्चा में हैं! इन दावेदारों में से एक नाम अशोक प्रजापति का भी है! जिनकी धर्मपत्नी बिट्टू प्रजापति ने वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा वार्ड से दावेदारी पेश की है!
अशोक प्रजापति पेशे से खनिज उत्खनन और परिवहन के कार्य से जुड़े हुए हैं! लेकिन उन पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन के आरोप हैं! विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अशोक प्रजापति के खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है! उनकी गाड़ियां भी जप्त की जा चुकी हैं! और जुर्माना भी लगाया जा चुका है! बावजूद इसके, वे अपनी अवैध गतिविधियों से कमाए गए पैसे को राजनीति में खर्च करने के लिए तैयार हैं!
राजनीति में उनका इंट्री करने का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपने काले कारनामों को और बढ़ावा देना लगता है! पार्टी के नेताओं को चाहिए कि वे ऐसे दावेदारों को टिकट देने से पहले उनकी छवि और कामकाज पर पुनः विचार करें! क्योंकि ऐसे दावेदार जनता के विश्वास को कमजोर कर सकते हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
