
बिलासपुर,,, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 19 और 20 जनवरी की दरमियानी रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला! शव हावड़ा की दिशा में खड़े टीआरडी निरीक्षण यान के नीचे फंसा हुआ था! सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया!
मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है! उसका शरीर और सिर व चेहरा यान के शॉकअप वाले हिस्से में बुरी तरह फंसा हुआ था! जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है! शव के यान के निचले हिस्से में एंगल और पाइप के बीच फंसा होने के कारण रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी!
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाया! मृतक के शरीर पर शर्ट न होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं! कि यह हादसा किस कारण हुआ और मृतक यान के नीचे कैसे पहुंचा!
जीआरपी द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है! पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है! कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और मृतक की पहचान क्या है! फिलहाल, जांच जारी है! और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
