
बिलासपुर,,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गोंडपारा सांई मंदिर के पास धारदार चाकू से लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी का नाम सांई राज ईडकर (27) है! जो अशोक नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर का निवासी है! पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है!
मामला 21 जनवरी 2025 का है! जब थाना सिटी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोंडपारा सांई मंदिर के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है! सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस को मौके पर भेजकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया!
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया! आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद पाया गया कि उसने बिना किसी वैध दस्तावेज के चाकू अपने पास रखा था! जिसके आधार पर उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया! पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
