
बिलासपुर,,, 22 जनवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने समस्त कार्यालय और थाना स्टाफ को निशुल्क हेलमेट प्रदान किए! इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हेलमेट के महत्व को समझाना था!


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनें और बिना हेलमेट के पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी! कार्यक्रम में कुल 200 अधिकारी और जवानों को लाभ मिला! और यह सुनिश्चित किया गया! कि सभी यातायात नियमों का पालन करें!
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, राजेंद्र जायसवाल, उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा और निमितेश सिंह सहित उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण परिहार भी उपस्थित रहे!
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी पुलिस ग्राउंड में हेलमेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था! जिसमें पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारियों को हेलमेट दिया गया था! आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आम नागरिकों को भी हेलमेट वितरण के उद्देश्य से किया जाएगा!
इस पहल से पुलिस विभाग ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट की उपयोगिता के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है! जिससे आम जनमानस को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
