
00 कृषि में नवाचार और जैविक कृषि के लिए मिला सम्मान

बिलासपुर,,, दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के किसान दंपत्तिको परिवार के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है! किसान दंपत्ति को कृषि क्षेत्र में नवाचार और जैविक खेती के लिए यह सम्मान दिया गया है!
जिले के मल्हार, मस्तूरी विकासखण्ड के उन्नतशील किसान दम्पत्ति श्रीमती दिव्या वर्मा और उनके पति जदुनंदन वर्मा छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे! कृषक जदूनदंन वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग बिलासपुर द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण, खेती की समसामायिक जानकारी और विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर वे जैविक सब्जी-भाजी, फल उत्पादन के साथ-साथ धान की भी प्राकृतिक खेती कर रहे हैं! उनकी फसल और फल , सब्जियां न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं! बल्कि मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी इससे बढ़ावा मिल रहा है! उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य को पूरी निष्ठा और लगन और ईमानदारी से करते हैं! जिसका परिणाम उन्हें मिला है।
किसान दंपत्ति की मेहनत और नवाचार को पहचान देते हुए दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2025 के राष्ट्रीय समारोह में दंपत्ति को ‘ विशेष अतिथि’ कृषक परिवार के रूप में आमंत्रित किया गया है! किसान जदूनंदन वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इस आमंत्रण से उनकी मेहनत सार्थक हो गई है! और उनका परिवार इससे बेहद उत्साहित है! उन्होंने बताया कि वे अपने खेत में सेब, लीची, विभिन्न प्रकार की सब्जियों का प्राकृतिक तरीके से खेती करते हैं! और आजीविका कमाते हैं!
उल्लेखनीय है! कि दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में देश भर से 50 किसानों को आमंत्रित किया गया है! जिसमें बिलासपुर के कृषक दंपत्ति भी शामिल है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
