
00 जिला कार्यालय में बढ़ रही लोगों की चहल – पहल
बिलासपुर,,, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया! जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा! उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे! महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं! कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए! समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा! सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं! उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए! उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए! उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए! निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है! मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं! फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया! जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं! कलेक्टोरेट में चहल पहल बढ़ गई है! बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
