
बिलासपुर,,, शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपी निगरानी बदमाश है! और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि एक युवक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19.01.2025 को डियूटी छुटने के बाद रात में 09.05 बजे अपने घर पैदल आ रहा था। नर्मदा किराना स्टोर पानी टंकी के पास पहुंचा था कि रास्ते में जैकी एंथोनी ने उसे रोककर शराब पीने के लिये पैसा का मांगा। पैसा देने से इंकार करने पर जैकी एंथोनी मा-बहन की गंदी गंदी गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा। आरोपी से अपने आपको छुडाकर जब वह भागने लगा तो उसने सडक से पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। रिपोर्ट अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी जैकी एंथोनी को घेराबंदी कर पकडकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रआर 397 फूल सिंह बर्डे आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा।
आरोपीः- 👇👇
01. जैकी एंथोनी पिता जार्ज एंथोनी उम्र 35 वर्ष सा. इंदिरा कालोनी तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
