
बिलासपुर,,, सरकंडा स्थित लोयला स्कूल में शिक्षक की क्रूरता और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने सभी को हैरान कर दिया है! मामला 8 वीं कक्षा के एक छात्र से जुड़ा है! जिसे स्कूल के शिक्षक ने इतनी बुरी तरह प्रताड़ित किया कि छात्र के कान से खून बहने लगा! यह घटना उस समय हुई जब छात्र क्लास में शिक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए बैठा था! लेकिन अचानक उसने पीछे मुड़कर देखा! जिससे शिक्षक का गुस्सा भड़क गया! और शिक्षक ने छात्र का कान इतनी जोर से मरोड़ा कि उसके कान से खून बहने लगा! इस दर्दनाक घटना को देखकर क्लास में मौजूद सभी बच्चे डर गए!

घटना के तुरंत बाद, छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया! जहां उसका इलाज किया गया! अब छात्र ठीक हो चुका है! लेकिन इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा और शिक्षक की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं! मामला गंभीर होते हुए भी स्कूल प्रबंधन ने इसे दबाने की कोशिश की है! प्रबंधन ने मामले को रफा-दफा करने के लिए छात्र के परिजनों से शिक्षक द्वारा माफी मांगने की बात कही है!

जानकारी के अनुसार, शिक्षक सचिन सर लोयला स्कूल में इंग्लिश पढ़ाते हैं! और कुछ समय से स्कूल में सेवा दे रहे हैं! उन्हें स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के रिश्तेदार के रूप में पहचाना जा रहा है! जिससे मामला और भी जटिल हो गया है! स्कूल प्रबंधन की तरफ से मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं! कि इस घटना को छुपाने की कोशिश की जा रही है!
यह घटना न केवल स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है! बल्कि यह भी बताती है! कि कैसे कुछ शिक्षक अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सकते हैं! इस मामले को लेकर अब लोग सवाल उठा रहे हैं! कि आखिरकार स्कूल प्रशासन को इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या यह मामला केवल एक छात्र तक सीमित रहेगा, या इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी?
अंततः यह घटनाएं एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र में सुरक्षा और शिक्षक-छात्र के रिश्तों की पुनः समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करती हैं! क्या इस मामले में न्याय मिलेगा या इसे दबा दिया जाएगा!
वही गत दिनों पहले लोयला स्कूल में 7 वी के छात्र को 8 वी के छात्र बेहरमी से बाथरूम में पीटा जिसका स्कूल प्रबंधक ने मामले को दबा दिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
