Thu. Oct 22nd, 2026

गुंडा बदमाश नमन रुरु के साथ चढ़ा सीपत पुलिस के हत्थे, मामला मारपीट का…


बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के नमन वर्मा अपने अन्य साथी को साथ लेकर पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर मारा है जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी,मोटर पंप, बिजली मीटर को तोडफोड किया है।उक्त प्रकरण में पूर्व के आरोपी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था आज दिनांक 23.01.2025 को 1.नमन वर्मा 2. दीपक वर्मा उर्फ रूरू दोनो निवासी बाजार पारा ग्राम सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा ।

आरोपी 👇👇

1, नमन वर्मा पिता सुनिल वर्मा उम्र 19 साल निवासी बाजर पारा सीपत थाना सीपत बिलासपुर छ०ग०

2,दीपक वर्मा उर्फ रूरू वर्मा पिता खिलेश्वर वर्मा उर्फ राजू वर्मा उम्र 20 साल निवासी बाजर पारा सीपत थाना सीपत बिलासपुर छ०ग०।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed