
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित मंगल विहार फेस-2 में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है! मुंगेली में पदस्थ औषधि निरीक्षक रत्नेश बारगाह के घर चोरों ने धावा बोलकर करीब 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 4,000 रुपये नगद चोरी कर लिए!
यह घटना तब हुई जब रत्नेश बारगाह अपने परिवार के साथ सरकंडा में एक शादी समारोह में गए हुए थे! घर लौटने पर उन्हें अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब थे! घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले! एक फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिए और मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहा है!

पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए गए! प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है! कि अपराधी मोहल्ले के पीछे स्थित स्लम एरिया से हो सकते हैं! पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
