
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की! उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए! निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा! जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने कहा! लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए! उन्होंने कहा कि इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी! बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, उपायुक्त खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे!
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की! उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए! लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा! मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके! कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए! उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए! कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
