
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह नाबालिग से रेप के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया… नगर निगम पहले ही आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर चुका था! और सात दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे!दस्तावेज नहीं आने पर आज सुबह राजा तालाब के झंडा चौक स्थित मकान को तोड़ा गया!
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, प्रशासन की टीम और पार्षद मौजूद रहे… पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है! उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड में कोई भी ऐसा कृत्य करने वाला मिले तो उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी! रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भी कुछ दिन पहले आरोपी की दुकान और घर को तोड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए थे!
जानकारी के अनुसार आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ले में चूड़ियां बेचने का काम करता था! इसके अलावा वह चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा बेचता था! आरोपी इन्हीं चीजों का लालच देकर 9 साल की बच्ची को अपने घर ले जाता और उसे कपड़े उतारकर गलत काम करता था! 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने मासूम के साथ कई बार दरिंदगी की…

नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में लोगों में संतोष और न्याय की भावना देखने को मिली… वहीं पुलिस ने भी कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी को कानूनी दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाने का काम जारी रहेगा!
रायपुर नगर निगम का यह कदम उन बच्चों और अभिभावकों के लिए संदेश है! कि समाज और प्रशासन मिलकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
