
बिलासपुर,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पीएचई, जल संसाधन और विद्युत विभाग के काम-काज की समीक्षा की! उन्होंने काम लटकाने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए! कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई! कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन घरों को नल जल योजना के तहत सर्टिफाइड किया गया है!


उन घरों में पानी अनिवार्य रूप से आना चाहिए! कलेक्टर ने काम की गति बढ़ाकर हर घर नल कनेक्शन देने में प्रगति लाने कहा है! उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो चुके गांवों में जल्द शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया जाए! ऐसे गांवों की संख्या 140 है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए की गांवों में ट्रांसफार्मर की समस्या मिलने पर तत्काल ट्रांसफार्मर की समस्या का निराकरण करें! बैठक में कार्यपालन अभियंता पीएचई, जल संसाधन और विद्युत विभाग सहित सभी मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे!

कलेक्टर ने पीएचई के कामों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय जलागार एवं समूह नल जल योजनाओं की जानकारी लेकर गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि चल रहे कार्यो को सही समय में गुणवत्ता के साथ पूरा होना जरूरी है। काम में देरी से काम की लागत बढ़ती है और गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। लोगों को सुविधाएं मिलने में भी विलंब होता है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अधिकारी लगातार फिल्ड पर निरीक्षण करें। जल संसाधन विभाग के चल रहे निर्माण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं उन जगहों का सर्वे कराकर ठीक कराया जाए। बिजली से संबंधित लोगों की शिकायत न आए। मेंटेनेन्स का काम अप्रैल-मई महीने में ही करवाना सुनिश्चित करें।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
