
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है!जिसमें हरियाणा राज्य की महंगी विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है! आबकारी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग रेड में आरोपियों के पास से शराब के साथ-साथ एक कार और एक स्कूटी भी जब्त की! इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जिनके नाम शंकर रजक और रूषल सिंह हैं!
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण और आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई! विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हरियाणा राज्य की शराब छिपाकर छत्तीसगढ़ में लाकर उसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं! इस सूचना के बाद टीम ने विशेष अभियान चलाया और वेयर हाउस रोड और महाराणा प्रताप चौक में छापेमारी कर कार्यवाई की!
पहली कार्रवाई में स्कूटी चालक शंकर रजक को रोका गया! और उसकी डिग्गी से हरियाणा राज्य की शराब बरामद की गई! दूसरी कार्रवाई में, एक कार चालक रूषल सिंह को पकड़ा गया और उसकी कार से भी हरियाणा की महंगी विदेशी शराब जब्त की गई! कुल मिलाकर, इन दोनों कार्रवाइयों में 13 लीटर विदेशी शराब की बरामदी हुई है!
आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) और 36 के तहत अपराध दर्ज किया है! दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! इस सफल अभियान में आबकारी विभाग के अधिकारी डॉ. समीर मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र जामड़े, नवनीत पांडेय, श्रीकांत राठौर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरव, प्रभुवन और दीपक लिबर्टी का विशेष योगदान रहा!
आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह कार्रवाई न केवल राज्य के शराब तस्करों के लिए एक सख्त संदेश है, बल्कि यह दर्शाती है कि प्रशासन अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
