
बिलासपुर,,, बिलासपुर के लाल खदान रोड स्थित महमंद धान मंडी में धान की बिक्री को लेकर दो किसानों के साथ सवा 5 लाख रुपए का गफलत सामने आया है!

दोनों किसानों ने मंडी प्रबंधक और स्टाफ पर गबन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है!इन किसानों के अनुसार, उनके द्वारा धान की बिक्री से संबंधित सभी दस्तावेज और टोकन पहले से मौजूद थे! लेकिन फिर भी मंडी के अधिकारियों ने उनके द्वारा धान न बेचे जाने का बहाना किया!

किसानों का कहना है! कि जब उन्होंने बिक्री का रसीद प्रस्तुत किया! तो मंडी के अधिकारी यह कहकर इंकार कर रहे, कि उनका धान बेचा ही नहीं गया! इस गड़बड़ी को लेकर किसानों ने मंडी प्रबंधक और स्टाफ पर गबन का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है!

इस मामले को लेकर किसान अब कलेक्टर के पास पहुंचे हैं! ताकि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए! यह मामला महमंद मंडी में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है! जो किसानों के हितों को नज़रअंदाज़ कर रहा है!

किसानों की शिकायत को लेकर स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
