
बिलासपुर,,, लंबे समय से हड़ताल पर रहे पटवारियों ने आखिरकार अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है! पटवारियों ने 16 दिसंबर से लेकर 24 जनवरी तक अपनी हड़ताल जारी रखी थी! जो मुख्यतः ऑनलाइन कार्यों और नेट भत्ते की मांग को लेकर थी! पटवारियों का कहना था! कि जब तक ऑनलाइन कार्यों के लिए भत्ता नहीं मिलेगा! तब तक वे काम नहीं करेंगे! इसके चलते हर सोमवार को काला कपड़ा पहनने और बाकी दिनों में काला फीता लगाकर काम करने की रणनीति अपनाई थी! लेकिन ऑनलाइन कार्यों का विरोध जारी रखा था!
इस हड़ताल के कारण सरकारी कामकाजी प्रक्रियाओं पर असर पड़ा था! जिससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा! हालांकि, अब पटवारी संघ ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है! और पटवारी पहले की तरह अपने कार्यों को फिर से शुरू करेंगे! इस निर्णय से आम जनता को राहत मिलने की संभावना है! क्योंकि पटवारी अधिकारियों के बिना कई सरकारी कार्यों में देरी हो रही थी!
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने हड़ताल के संबंध में रायपुर में उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी! लेकिन बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया और उल्टा प्रदेश अध्यक्ष का तबादला कर दिया गया! इस फैसले के बावजूद पटवारी संघ ने चुनाव के दौरान आम जनता की समस्याओं को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
