Thu. Oct 22nd, 2026

पत्रकार को थाना प्रभारी से मिली मारने की धमकी, पत्रकारों में आक्रोश…

जांजगीर चांपा,,, छत्तीसगढ़: पत्रकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है! अब एक और पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है! और इस बार धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि एक थाना प्रभारी है! पत्रकार राजीव लोचन साहू ने बिर्रा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के खिलाफ मारने की धमकी और गाली-गलौज की शिकायत की है!

घटना उस समय की है! जब राजीव लोचन साहू अपने घर में खाना खाकर विश्राम कर रहे थे! रात करीब 11:09 बजे सक्ती जिले के थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने उन्हें फोन किया और धमकी दी! पत्रकार ने इस बात की शिकायत बिर्रा थाना प्रभारी और जांजगीर-चांपा एसपी से की है! और टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है!

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि टीआई द्वारा गाली-गलौज करने और धमकी देने की शिकायत मिली है! और इस मामले की जांच जारी है! जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी!

यह मामला पत्रकारों के प्रति बढ़ते अत्याचारों और धमकियों को लेकर एक और गंभीर सवाल खड़ा करता है! पत्रकार संगठनों ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है! लेकिन नेताओं की उदासीनता और सत्ता के दबाव में पत्रकारों की सुरक्षा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है! अब यह देखना होगा कि क्या जांच के बाद टीआई के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है! या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed