Thu. Oct 22nd, 2026

आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीपत पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 17 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर,,, आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीपत पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  के आदेश पर सीपत पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 24-25 जनवरी 2025 को 17 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया!

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विभिन्न अपराधों में लिप्त लोग शामिल हैं! इन अभियुक्तों में संतपाल सूर्यवंशी (22), भारत उर्फ भरत (65), देवी प्रसाद यादव (25), राजेंद्र यादव (34), उमेंद सूर्यवंशी (18), देव सिंह मरावी (22), विक्की सिदार (21), राम मिलन सिदार (30), जयपाल सिंह टंडन (41), अभय कुमार यादव (26), और सरजु दास (42) शामिल हैं। इनमें से कुछ के खिलाफ दो-दो वारंट जारी थे।

यह कार्रवाई आचार संहिता के उल्लंघन, अवैध शराब बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के उद्देश्य से की गई है! सीपत पुलिस की टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा! ताकि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed