
बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पचरीघाट के पास धारदार चाकू से लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! आरोपी का नाम कान्हा भोई पिता अरुण भोई जो कतियापारा जूना बिलासपुर का निवासी है! पुलिस ने आरोपी से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया! दिनांक 24 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कान्हा भोई पचरीघाट हैप्पी स्ट्रीट के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को धमका रहा है! इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के दिशा-निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया!
आरोपी से पूछताछ में यह पाया गया कि उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे! जिसके चलते उसके खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया!
पुलिस की टीम में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी और स्टॉफ के आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, टंकेश साहू और धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
