
बिलासपुर,,, लोयला स्कूल में 8 वीं कक्षा के एक छात्र पर शिक्षक द्वारा बेरहमी से हमला करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आक्रोश फूट पड़ा! आरोप है! कि शिक्षक ने छात्र को इतनी बुरी तरह मारा कि उसके कान से खून बहने लगा! इस घटना के बाद विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को स्कूल में घुसकर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की!

विद्यार्थी परिषद ने प्रिंसिपल फेबयानुस मिंज से मिलकर इस मामले पर जवाब तलब किया! जिससे बातचीत के दौरान तनाव बढ़ गया! जब छात्रनेताओं ने स्कूल में व्याप्त अनियमितताओं और टीचरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए! तो प्रिंसिपल को माफी मांगनी पड़ी! प्रदर्शन के बाद परिषद ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की!

स्कूल में तनाव की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं! जब परिषद को आश्वासन मिला कि उचित कदम उठाए जाएंगे, तब जाकर उनका आक्रोश शांत हुआ! अब इस मामले की जांच की जा रही है! और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संभावना बनी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
