
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी का अपहरण और बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है! यह घटना 22 जनवरी 2025 को घटित हुई थी! जब आरोपी महिला बुटी और उसके पति सोमू, रामेान ने मिलकर रेलवे कर्मचारी को मारपीट कर अपहरण कर लिया! पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने सिरगिट्टी पुलिस थाना में आवेदन दिया कि आरोपी महिला बुटी और उसके पति सोमू, रामेान ने गाली-गलौच करते हुए उसे धमकी दी और फिर जबरदस्ती अपनी एक्टिवा गाड़ी में बैठाकर बंधक बना लिया! शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए! इसके बाद अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह और थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई! टीम ने आरोपी मोह. रोशन उर्फ मोह. इब्राहिम (36 वर्ष) और उसकी पत्नी जरीना बेगम उर्फ बुटी (37 वर्ष) को गणेश नगर, नयापारा से गिरफ्तार कर लिया! पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया! जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
