
रायपुर,,, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है! इनमें से एक राजस्व निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं! यह गिरफ्तारी स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है!
पहला मामला बिलासपुर जिले के हसौद तहसील का है! जहां ग्राम भातमाहूल निवासी भरतलाल ने एसीबी से शिकायत की थी! कि उसके और उसके माता-पिता के नाम पर ग्राम भातमाहूल में स्थित एक भूमि का सीमांकन करने के लिए न्यायालय तहसीलदार ने आदेश जारी किया था! आदेश के बाद जब भरतलाल ने राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण से संपर्क किया! तो उन्होंने सीमांकन के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी!
शिकायत के सत्यापन के बाद, एसीबी ने एक योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण को 30 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया! उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है! इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साबित किया है! कि एसीबी भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तत्पर है!
दूसरी घटना सारंगढ़ जिले के थाना सरसींवा से जुड़ी है! जहां महेन्द्र साहू ने एसीबी से शिकायत की थी! कि उसके और उसके पिता के बीच विवाद हुआ था! और इसकी शिकायत उसने थाना सरसींवा में की थी! इस विवाद के निपटारे के लिए प्रधान आरक्षक सुमत डहरिया और आरक्षक कमल किशोर ने 18,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी! इन दोनों ने 1500 रुपये पेटीएम के माध्यम से और 5000 रुपये नकद पहले ही ले लिए थे! जबकि बाकी रकम की मांग बार-बार की जा रही थी!
महेन्द्र साहू ने रिश्वत देने के बजाय इन दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया! एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद एक ट्रेप कार्रवाई आयोजित की और शेष 10,000 रुपये लेते हुए दोनों आरोपियों, प्रधान आरक्षक सुमत डहरिया और आरक्षक कमल किशोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया!
इन दोनों मामलों में एसीबी की कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है! कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी! इस तरह की कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में भ्रष्टाचार को लेकर डर का माहौल बनेगा और जनता के बीच विश्वास भी बढ़ेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
