
जांजगीर चांपा,,, जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में एक बड़ा अवैध वसूली का खेल चल रहा है! जहां कलेक्टर के नाम पर लोगों से गाड़ी पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं! यह वसूली स्थानीय सरपंच, कोटवार और एक मां-बेटे के द्वारा की जा रही है! जिन्होंने प्रशासन के नाम पर इस धंधे को अंजाम दे रहे है!
देवरी चिचोली, जो कि एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पिकनिक स्पॉट है! प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां अपने परिवारों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं! हालांकि, इस खूबसूरत जगह पर कुछ लोग नशे में धुत होकर न केवल माहौल खराब करते हैं! बल्कि गंदी हरकतें भी करते हैं! जिससे कई बार दुर्घटनाएं और जानलेवा घटनाएं घटित हो चुकी हैं!
मीडिया टीम जब इस मामले की गहराई से जांच की और पाया कि इस स्थान पर अवैध वसूली की गतिविधियां चल रही हैं! वसूली करने वाले लोगों ने यह दावा किया कि वे जांजगीर के कलेक्टर के द्वारा नियुक्त किए गए हैं! जबकि इनका व्यवहार और तरीके पूरी तरह से संदिग्ध थे! जब पत्रकार ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा! तो उन्होंने न केवल पहचान पत्र दिखाने से इनकार किया! बल्कि पत्रकार से बदतमीजी भी की! इसके अलावा, वसूली में शामिल युवक नशे की हालत में भी पाया गया!
इस खेल में शामिल मां-बेटे और अन्य स्थानीय लोग पार्किंग के नाम पर लोगों से रोजाना 5 हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं! अनुमान के अनुसार, प्रति माह यह राशि लगभग 150,000 रुपये तक पहुंच जाती है! यह खुलासा प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है! कि आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध वसूली के खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं! जो इसे पर्दे के पीछे से संचालित कर रहे हैं!
यह मामला शासन-प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है! अब यह देखना होगा कि क्या प्रशासन इस अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई करता है! या इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा! कलेक्टर के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है! ताकि भविष्य में इस तरह के घोटाले रोके जा सकें! और पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
