
.महापौर प्रत्याशी की घोषणा के साथ पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे शहरी और ग्रामीण चुनाव

बिलासपुर,,, आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) एवं इसकी सहयोगी संगठन छत्तीसगढ़ स्वराज सेना इस बार अकेले ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने जा रही है! बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए निषाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह राजपूत ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम के लिए उनकी ओर से महापौर प्रत्याशी के रूप में इंजीनियर राजकुमार निषाद का नाम फाइनल किया गया है। इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य निर्बल शोषित समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, रोजगार, व्यवसाय, हक, मान सम्मान, अधिकार हेतु लड़ने का उद्देश्य है।केंद्र और राज्य के द्वारा समय-समय पर घोषित योजनाओं एवं रोजगार को जमीनी स्तर पर लाने हेतु हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर को माता बिलासा ने बसाया था, लेकिन बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस ने एक भी माता बिलासा के वंशजों को पार्षद और महापौर का चुनावी टिकट नहीं दिया, इसलिए माता माता बिलासा और बिलासपुर नगर निगम के मौजूद नागरिकों के मान सम्मान के लिए, निषाद मछुआरा समाज के हक के लिए हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
महापौर प्रत्याशी राजकुमार निषाद ने कहा कि यह चुनाव अंतिम पंक्ति में बैठे हुए निर्बल शोषित समाज के हक का चुनाव होता है क्योंकि केंद्र व राज्य की जो भी योजना आती है वह एक गरीब जनता के लिए आता है लेकिन पूर्व की सरकार ने उनके हक को लूटने का काम किया है इसलिए छत्तीसगढ़ स्वराज सेना के नेतृत्व प्रथम चुनाव पंच से लेकर महापौर तक चुनाव लड़ने की तैयारी को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है जिससे आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी निर्बल शोषित समाज की हक मान सम्मान की लड़ाई छत्तीसगढ़ स्वराज सेना लड़ सके, यह संगठन निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल का सहयोगी संगठन है। इसके राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह राजपूत जी है साथ में इनके सहयोग एवं संगठन के रूप में इंजीनियर सूरज निषाद, इंजीनियर राजकुमार निषाद, कुंज राम निषाद, माधव निषाद, एडवोकेटे नीरज राठौर, कमल शर्मा, एडवोकेटे तिरुपति केवट, इनल निषाद, भूवन प्रसाद केवट, भागीरथी निषाद, धनेश निषाद, प्रवेश निषाद, सरस्वती निषाद, प्रतिमा निषाद, शारदा निषाद, होरीलाल निषाद, रोहित निषाद, शिव प्रसाद निषाद, मुकेश निषाद, भानु निषाद, भागवत निषाद, धनंजय निषाद रायपुर, सुखीराम निषाद गरियाबंद, भागवत पटेल सहित मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का काम करेंगे और पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य लड़ने में और लड़ाने में सहयोग करेंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
