
बिलासपुर,,, कोनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई! जहाँ एक ऑटो चालक ने हनुमान चालीसा बजाए जाने पर मंदिर में लाउडस्पीकर और मंदिर तोड़ने की धमकी दी! यह घटना मंदिर में शांति से हनुमान चालीसा बजाए जाने के पर हुई! जब आरोपी ने आपत्ति जताई और धमकी दी कि अगर लाउडस्पीकर बजाना बंद नहीं किया गया तो वह मंदिर को तोड़ देगा!

ऑटो चालक का नाम रवि कुमार यादव बताया गया है! जो कोनी क्षेत्र का निवासी है! उसने सार्वजनिक रूप से मंदिर के अंदर बज रहे हनुमान चालीसा को लेकर विरोध जताया और मंदिर तोड़ने की धमकी दी! यह धमकी सुनकर मंदिर के पुजारी और आस-पास के लोग घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, धमकी देने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया!
कोनी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (धमकी देने) और 295-A (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है! पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया! मामले की जांच जारी है! और पुलिस का कहना है! कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा! ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
