
बिलासपुर,,,सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी पर कसा शिकंजा सरकंडा पुलिस ने आज 27 जनवरी 2025 को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए संतोष रजक के कब्जे से लगभग 1 टन अवैध कबाड़ बरामद किया! जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपए बताई जा रही है! आरोपी संतोष रजक अवैध कबाड़ का कारोबार कर रहा था! और चोरी के सामानों को खरीदकर उन्हें अन्य स्थानों पर बेचने की योजना बना रहा था!

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संतोष रजक अपने दुकान पर चोरी का सामान जैसे लोहे का चैनल गेट, पुरानी खिड़की, लोहे की पाइप, तांबा तार और अन्य कबाड़ एकत्र कर रहा है! सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के दुकान पर छापा मारा! वहां से चोरी के सामानों का एक बड़ा माल, जिसकी कीमत 50,000 रुपए के आसपास थी!

इसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गई! और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया! इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की, ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके! यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
