
बिलासपुर,,, कांग्रेस पार्टी में पार्षद टिकट वितरण को लेकर भारी बवाल मच गया है! इस मुद्दे पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजीव गांधी चौक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला फूंका इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों का कहना था! कि पार्टी द्वारा पार्षद टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी है! और कई योग्य नेताओं को नजरअंदाज किया गया है!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है! कि टिकट वितरण में सिर्फ कुछ खास नेताओं को प्राथमिकता दी गई है! जबकि पार्टी के पुराने और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में बाहर कर दिया गया! इसका परिणाम यह हुआ कि पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है! और कार्यकर्ता अपनी नराजगी जाहिर कर रहे हैं!
प्रदर्शनकारी नेताओं ने दावा किया कि टिकट वितरण में व्यक्तिगत स्वार्थों और गुटबाजी को बढ़ावा दिया गया है! जो पार्टी की एकजुटता को नुकसान पहुंचा सकता है! इस विवाद को लेकर दीपक बैज से भी प्रतिक्रिया मांगी गई! लेकिन उन्होंने अभी तक इस मामले पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है!
यह विवाद पार्टी के भीतर नेतृत्व के खिलाफ बढ़ते असंतोष को उजागर करता है! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं! लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है! यह घटनाक्रम आगामी चुनावों में पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
