Thu. Oct 22nd, 2026

भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान दो नेताओं के बीच गाली गलौच, सीनियर नेताओं ने किया शांत…

बिलासपुर,,, जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार रात को आयोजित एक बैठक के दौरान दो नेताओं के बीच जमकर गाली गलौच हुई! यह विवाद जय राम के जवाब न देने को लेकर शुरू हुआ! जो जल्द ही तू-तू, मैं-मैं और धक्का-मुक्की में बदल गया! दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी और बैठक के दौरान बवाल मच गया!

सूत्रों के अनुसार, एक नेता ने दूसरे नेता पर जय राम से जुड़ा सवाल उठाया! लेकिन जब जवाब नहीं मिला! तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई! दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए और बात इतनी बढ़ गई कि गाली गलौच और धक्का मुक्की तक पहुंच गई!

इस दौरान, नेताओं की चिल्लाने की आवाजें बैठक के ऊपर बैठे सीनियर नेताओं तक पहुंची! सीनियर नेताओं ने दौड़कर मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को कड़ी फटकार लगाई! इसके बाद, स्थिति शांत हो सकी!

सीनियर नेताओं ने दोनों नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से बाज आएं, ताकि पार्टी की छवि पर कोई नकारात्मक असर न पड़े! फिलहाल, स्थिति काबू में आ गई है! लेकिन यह घटना पार्टी में तनाव का कारण बन सकती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed