
बिलासपुर,,, टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा जिस तरह से असंतोष उभरकर सामने आया है! वो बेहद चौकाने वाला है! कांग्रेस के बागियों ने जहां प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला और शहर अध्यक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए! वही भाजपा से भी सुकमा से लेकर बोदरी तक इस्तीफे की खबरे आई!
जब अपना ही नही सुधार पा रहे तो शहर में विकास की गंगा बहाने के दावे को कैसे पूरा करेंगे जिसके लिए चुनाव हो रहा!
सवाल यह उठ रहा कि जिस कांग्रेस को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है! और संचार क्रांति का नाम आते ही पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का चेहरा आमजनमानस के दिलो दिमाग मे छा जाता है! उस कांग्रेस के कम्प्यूटर का प्रिंटर क्यो थरथरा जा रहा क्यो बार- बार सूची बदल जा रही कैसे वार्ड नम्बर 23 में टिकट वितरण को लेकर अनुभवहीनता के आरोप लगे! कलेक्ट्रेट के गहमागहमी के माहौल के बीच इसकी जमकर चर्चा रही!

त्रिलोक श्रीवास ने विजय केसरवानी पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी पर भाजपा से मिलकर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया! श्रीवास ने कहा कि विजय केसरवानी भाजपा नेताओं के साथ मिलीभगत कर रहे हैं! जिसके कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है! उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केशरवानी के नेतृत्व में पार्टी में गुटबाजी बढ़ी है! और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हशिए पर धकेल दिया गया है! श्रीवास ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले की जांच करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे को नजरअंदाज किया गया तो आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है!
तैयब हुसैन ने विजय पांडे पर भाजपा की “बी टीम” बनने का आरोप लगाया
वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे पर भी आरोप लगे हैं! कांग्रेस नेता तैयब हुसैन ने पांडे पर भाजपा की “बी टीम” जैसा काम करने का आरोप लगाया! हुसैन ने कहा कि पांडे की कार्यशैली भाजपा के पक्ष में काम कर रही है! और पार्टी के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है! उन्होंने दावा किया कि पांडे के फैसलों से कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो रहा है! और गुटबाजी बढ़ रही है! हुसैन ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है! और पांडे की भूमिका की समीक्षा करने की मांग की है!
कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी और टिकट वितरण में अनियमितताएं
दोनों नेताओं का आरोप है! कि टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी है! जिससे निष्ठावान कार्यकर्ता हाशिए पर हैं! और पार्टी की एकता में दरार आ रही है! यह स्थिति पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी को बढ़ावा दे रही है! पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर तेज़ चर्चा हो रही है! और अब सबकी नजरें पार्टी नेतृत्व पर हैं! कि वह इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है!
कांग्रेस पार्टी को अब एकजुटता की आवश्यकता है! लेकिन इन आरोपों ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और नेताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! पार्टी को अपने नेतृत्व और संगठन की समीक्षा करने की आवश्यकता है! ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस का जनाधार फिर से मजबूत हो सके!
👆 तैयब हुसैन कांग्रेस नेता 👆
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
