Thu. Oct 22nd, 2026

ब्रेकिंग: महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन पर संकट, निर्वाचन आयोग करेगा फैसला…

बिलासपुर,,, भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी के नामांकन पर संकट गहरा गया है! कांग्रेस ने उनकी जाति को लेकर निर्वाचन आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है!  जिसके बाद अब निर्वाचन आयोग इस मामले पर सुनवाई करेगा! कांग्रेस का आरोप है! कि एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी का नामांकन ओबीसी के लिए आरक्षित बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए अवैध है!

पार्टी ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी! जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया! अगर आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को सही ठहराया! तो एल पद्मजा उर्फ  पूजा विधानी का नामांकन रद्द हो सकता है! जो भाजपा के लिए एक बड़ा झटका होगा!

इससे पहले भी एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी की जाति को लेकर विवाद उठ चुका है! और इस मामले में कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है! अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के नामांकन को रद्द किया! तो भाजपा को यह संकट सामना करना पड़ेगा! क्योंकि पार्टी ने उन्हीं को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है!

अब निर्वाचन आयोग का निर्णय इस मामले में अंतिम होगा, और यह तय करेगा कि एल पद्मजा उर्फ  पूजा विधानी का नामांकन वैध है! या नहीं?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed