
बिलासपुर,,, नगर निगम महापौर पद के भाजपा उम्मीदवार एल पद्मजा उर्फ (पूजा विधानी) के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं! कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि पूजा विधानी ने गलत जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है! इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ और दोनों आपस में भिड़ गए! स्थिति को नियंत्रित करने के बाद उन्हें शांत किया गया!

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पूजा विधानी के पिता रेलवे में सामान्य श्रेणी के ड्राइवर थे! और उनकी बहन भी सामान्य श्रेणी से जुड़ी हैं! ऐसे में पूजा विधानी कैसे पिछड़ा वर्ग से हो सकती हैं! कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है! श्रीवास्तव के मुताबिक, जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी छिपा रहे हैं! जिसके कारण संदेह उत्पन्न हो रहा है!
उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा विधानी के ओबीसी समुदाय से संबंधित प्रमाण पत्र की जांच कर रहे हैं! और शाम 5 बजे दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी! यदि प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाई जाती है! तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है! इस स्थिति में कांग्रेस को चुनावी वाकओवर मिलने की संभावना है!
हालांकि, प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है! और शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
