
बिलासपुर,,, जिले के कोनी थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब परोसने का मामला सामने आया है! जिसमें होटल और ढाबों में दिन दहाड़े शराब की बिक्री की जा रही है! बावजूद इसके कि कोनी पुलिस को इस गतिविधि के बारे में जानकारी है! वे कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं! एक सप्ताह पहले थाना के पास स्थित एक ढाबे में शराब परोसने का वीडियो वायरल हुआ था! जिसके बाद पुलिस पर यह आरोप भी लगाए गए थे! कि वे इस मामले में मासिक रिश्वत ले रहे हैं!
वर्तमान में, बिरकोना इलाके के यादव होटल में शराब परोसी जा रही है! होटल संचालक ने इस काम के लिए पूरी सुविधा मुहैया करवाई हुई है! आसपास के लोग इस पर लगातार आपत्ति जता रहे है! और कई बार सरकारी हेल्पलाइन पर शिकायत भी की है! लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है! क्षेत्रवासियों का कहना है! कि उन्होंने कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन के सरकारी और व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया! लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा!
इस गंभीर मामले पर पुलिस की निष्क्रियता और शराब के व्यापार के खिलाफ कार्रवाई न करने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है! इसके बावजूद पुलिस के उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद भी इस क्षेत्र में शराबखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है! जिससे सवाल उठते हैं! कि क्या स्थानीय पुलिस अधिकारी इस गंभीर मामले में सचमुच कार्रवाई करने को तैयार हैं! या फिर किसी दबाव में हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
