
बिलासपुर,,,नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए एक महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है! मंगला वार्ड क्रमांक 13, दीनदयाल नगर से भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल ने निर्विरोध निर्वाचित होने में सफलता प्राप्त की है! कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन केवल जाति प्रमाण पत्र की कमी के कारण निरस्त हो गया! इसके अलावा, निर्दलीय प्रत्याशी नर्मदा पटेल का भी नामांकन अमान्य हो गया! जिससे भाजपा के उम्मीदवार रमेश पटेल के लिए निर्विरोध चुनाव जीतना आसान हो गया!


यह घटना भाजपा के लिए एक बड़ी जीत के रूप में उभरी है!और पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है! बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे भाजपा के विजय द्वार के रूप में देखा! उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के नेताओं के भ्रष्टाचार और अत्याचार ने पार्टी को कमजोर किया है! और यही कारण है! कि इस बार कांग्रेस के लिए उम्मीदवार ढूंढना मुश्किल हो गया! जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भी कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नाकामी को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिना सही रणनीति के उम्मीदवारों का चयन किया है! जिसके परिणामस्वरूप वे चुनाव में पिछड़ रहे हैं!
यह घटनाक्रम भाजपा के लिए न केवल जीत का प्रतीक बनकर उभरा है! बल्कि यह कांग्रेस की कमजोरियों को भी सामने लाया है! जिससे भाजपा को आगामी चुनावों में एक बड़ी सफलता की उम्मीद है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
