
बिलासपुर,,, गौवंशों की हालत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है! खासकर जब वे पार्टी में बचा हुआ खाना खाते हैं! कई मामलों में यह खाना विषाक्त हो जाता है! जिसके परिणामस्वरूप गोवंशों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो रही है! और वे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो रहे हैं! हाल ही में रेलवे क्षेत्र में एक गौ माता को फूड प्वाइजनिंग के कारण तड़पते हुए मौत का सामना करना पड़ा! यह घटना गौवंशों के लिए एक गंभीर संकट का प्रतीक बन गई है!
इस मुद्दे पर माँ अंजना गौ सेवा धाम के सदस्यों के द्वारा तत्काल कदम उठाने का निर्णय लिया गया है! गौ सेवा परिवार के सदस्य अब कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए एकजुट हो रहे हैं! वे मांग कर रहे हैं! कि इस समस्या का हल निकाला जाए और गौवंशों के लिए सुरक्षित खाने की व्यवस्था की जाए! ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके! ज्ञापन देने के लिए गौ सेवा के सदस्य कल 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और इस मामले में कड़े कदम उठाने की अपील करेंगे!
गौ सेवा सदस्यों ने सभी से अपील की है! कि वे समय निकालकर कलेक्टर ऑफिस में उनका साथ दें! ताकि ज्यादा से ज्यादा गौवंशों की जान बचाई जा सके! यह एक अवसर है! जब आप भी इस गंभीर मुद्दे पर अपनी आवाज उठा सकते हैं! और गोवंशों की रक्षा कर सकते हैं! इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है! कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेगा और गौवंशों को सुरक्षित जीवन मिल सकेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
