
बिलासपुर,,, तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है! आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया है!
घटना 29 जनवरी 2025 की है! जब पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड शराब भठ्ठी के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है! सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा! आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दौड़ा कर पकड़ लिया! आरोपी की पहचान सुनील कुमार भारद्वाज (पिता: इंदिरा प्रसाद भारद्वाज) निवासी सलखन, थाना शिवरीनारायण, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई!
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया! और उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया! इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्र आर फूल सिंह बर्डे, आर. मुरली भार्गव और भागीरथी गेंदले का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
यह कार्रवाई पुलिस द्वारा जन सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
