
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 29.01.25 को प्रार्थी नौजन सिंह सौता निवासी सोनसाय नवागाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.01.2025 के रात्रि 11:00 बजे उसके भतीजा बुद्धू सिंह सौता के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती फूल बाई सौता को पत्तल पतरी बनाने बोलने पर पत्नी फूलबाई सौता के द्वारा मना करने पर गुस्से में आकर सिर में डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) ,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदया कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, आरोपी को हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब बांस एवं तेंदु के डंडा को आरोपी के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.01.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भावेश शेंडे, ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल, अंकित जायसवाल महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा ।

आरोपी 👇👇
1- बुद्धू सिंह सौता पिता स्व. सहसरम सौता उम्र 60 वर्ष निवासी सोनसाय नवागाव सौतापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
