
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर प्रहार कर रही है । आज दिनांक 30.01.25 को थाना कोटा में प्रार्थीया के द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की कोटा से अपने घर कार से बिलासपुर जा रही थी, की गनियारी के पास दो लड़के बुलेट मोटर साइकल में ओवर टेक करते हुए कार को रुकवाएं जब कार से बाहर निकली , तब हमारे मोटर साइकल को एक्सीडेंट किए हो कहते पैसा मांगते हुए गाली गलौच करने लगे मना करने पर दोनों लोग व्यक्ति उग्र होकर एक व्यक्ति मोबाइल फोन को छीनकर लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटर साइकल से भाग गए । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोटा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश की गई , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.01.2025 को आरोपी दीपक साहू एवं ईश्वर दास मानिकपुरी दोनों निवासी ग्राम भरारी थाना कोटा , को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को प्रार्थीया के साथ घटना करित करते हुए घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकल क्रमांक CG 10 BQ 6669 एवं प्रार्थीया की लूट हुई वन प्लस मोबाइल फोन को पेश करने पर जप्त तक कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी गणों का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है

इस तरह से आम रोड में उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध ऐसे ही गंभीर धाराओं में कार्यवाही किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राज सिंह, स उ नि मोहन लाल सोनी आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक सुमन झरोखा, आरक्षक अखिलेश पारकर का महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
