
बिलासपुर,,, बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी को एक और बुरी खबर मिली है! जब पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और टिकरापारा क्षेत्र के पूर्व पार्षद लाल टू घोष ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा को खुला समर्थन देने का निर्णय लिया! इससे कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष और असंतोष फिर से उजागर हो गए हैं! टिकरापारा क्षेत्र में कड़ी पकड़ रखने वाले घोष ने इस कदम से कांग्रेस के लिए एक और चुनौती पेश कर दी है!
लाल टू घोष का भाजपा के प्रति समर्थन पार्टी की गहरी आंतरिक कलह को दर्शाता है! टिकट वितरण में असंतोष और बवाल के कारण कांग्रेस के भीतर कई नेताओं में असंतोष व्याप्त है! यही नहीं, टिकट न मिलने की वजह से पार्टी के कई नेता भाजपा या अन्य पार्टियों की तरफ रुख कर रहे हैं! इस बीच, भाजपा नेताओं ने घोष का स्वागत किया और उनके समर्थन को अपनी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत बताया! भाजपा के नेता अशोक विधानी ने खुद घोष का स्वागत किया! और यह स्पष्ट किया कि भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल करने का इच्छुक है!
हालांकि, लाल टू घोष ने भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार किया है! और कहा है! कि जहां उन्हें सम्मान मिलेगा, वे वही जाएंगे! यह बयान कांग्रेस के लिए और भी परेशानी का संकेत है! क्योंकि पार्टी के भीतर हो रही असंतोष की स्थिति का लाभ भाजपा उठा सकती है!
कांग्रेस पार्टी अब इस संकट से उबरने के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश करेगी, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का चेहरा मजबूत हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
