
बिलासपुर,,, बिनोवा नगर वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुषमा साहू और महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया! इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वार्ड और नगर के नागरिकों के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की! सांसद इनग्रिड मेंक्लाउड और शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में इस प्रचार अभियान में कई प्रमुख नेता शामिल थे! शिवा मुदीलयार, हरीश तिवारी, रामु शुक्ला, उत्तम चटर्जी, अशोक तिवारी, जवाहर सचदेव, चंद्रहास केसरवानी, विजय दुबे, चंद्रहास शर्मा, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, पीयूष अग्रवाल, जयदीप रॉबिंसन, स्मिता मोईत्रा, बबलू केसरवानी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने! इन 2 नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक और वार्ड 27 की प्रत्याशी श्रीमती सुषमा साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की! उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर नगर की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाएं! कांग्रेस के नेताओं का यह प्रचार अभियान बिलासपुर के वार्ड 27 में चर्चा का विषय बना हुआ है! पार्टी ने इस अभियान के माध्यम से न केवल अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश की, बल्कि एकजुटता और संकल्प का भी संदेश दिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
