
बिलासपुर,,, सरकंडा क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना हुई! जिसमें दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया! घटना में शामिल सात आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला किया था! जिससे श्रवण साहू और ओमप्रकाश मानिकपुरी बुरी तरह घायल हो गए! आरोपी मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान और सहाजद खान ने पहले पुरानी दुश्मनी के कारण दोनों पीड़ितों पर जानलेवा हमला किया! घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया! पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया!
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया! इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले इन आरोपियों का जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों के बीच भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास स्थापित किया जा सके! पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हो रही है!
घटना के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया! पुलिस की तत्परता और कड़ी कार्रवाई की सराहना की जा रही है! जिससे इलाके में एक सख्त संदेश गया है! कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
