
बिलासपुर,,,, बिल्हा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत भारी सफलता प्राप्त करते हुए अवैध शराब के एक बड़े खेप को जप्त किया है! पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया! जिनके पास से 150 नग देशी शराब की बोतलें और 27 लीटर शराब बरामद की गई! जप्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत करीब 13,500 रुपये बताई जा रही है!
मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सिविल टीम गठित की और भैसबोड फाटक के पास घेराबंदी की! मौके पर दो आरोपियों, हरप्रसाद धृतलहरे (30 वर्ष) और राजा धृतलहरे (28 वर्ष), को पकड़ लिया गया! जो मोटरसाइकिल पर सोल्ड काला रंग के बैग में शराब की बोतलें लेकर जा रहे थे! तलाशी लेने पर 150 नग देशी शराब की बोतलें मिलीं, जिनका कुल वजन 27 लीटर था!
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई! थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू और उनकी टीम ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह कार्रवाई जिला भर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
