
बिलासपुर,,, सकरी के तत्कालीन पटवारी और वर्तमान राजस्व निरीक्षक (आरआई) मुकेश साहू के खिलाफ करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है! विभागीय जांच में पता चला कि उन्होंने 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की हेरफेर की! आरआई ने भूमि अधिग्रहण के मामले में कई बार विरोधाभासी प्रतिवेदन पेश किए और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के खसरा नंबरों में गड़बड़ी की, जिससे प्रशासन को भारी वित्तीय नुकसान हुआ!
जानकारी के अनुसार, मुकेश साहू ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में खसरा नंबर 1/4 और 1/6 में हेरफेर कर, अवैध तरीके से मुआवजा राशि का भुगतान किया! खसरा नंबर 1/4 में 37.37 लाख और खसरा नंबर 1/6 में एक करोड़ रुपए का भुगतान गलत तरीके से किया गया! इसके अलावा, ग्राम सकरी में खसरा नंबर 1, 9, और 10 के बंटवारे में भी नियमों का उल्लंघन किया गया!
कलेक्टर अविनाश शरण द्वारा जांच समिति गठित कर मामले की पुष्टि के बाद, एसडीएम तखतपुर को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए! मुकेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी धन का गबन करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है! इस मामले में मुकेश साहू फरार हैं! और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
