
बिलासपुर,,, सीपत थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है! जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं! दोनों आरोपियों पर पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं! पुलिस ने इन बदमाशों से धारदार हथियारों, चापड और खुखरी को जप्त किया और उन्हें जेल भेज दिया है! यह कार्रवाई 4 फरवरी शाम के समय हुई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जांजी स्थित बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति लोहे के बने धारदार चापड और खुखरी लहरा कर आम जनता को डरा-धमका रहे हैं! सूचना के बाद थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेरा बंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष कुर्रे उर्फ मोनू (उम्र 21 वर्ष) और आदर्श राय (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है! दोनों आरोपी अंबेडकर चैक ग्राम जांजी के निवासी हैं! पुलिस ने इनके पास से लोहे का चापड और खुखरी जप्त किया! मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया! आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मारपीट के मामले दर्ज हैं! और इनकी दहशत से स्थानीय लोग डर का सामना कर रहे थे! इस कार्यवाही में सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम, कमलफूल साहू, आरक्षक अमीर अंचल, शरद साहू एवं ज्ञानेष्वर यादव का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
