
बिलासपुर,,, नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के घोटालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक नया शिगूफा छोड़ा है! मंगलवार को जिला भाजपा द्वारा मीडिया को भेजे गए संदेश के अनुसार, कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी को एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से चर्चा करनी थी! लेकिन अचानक ही प्रेस कांफ्रेंस की पूरी दिशा बदल गई! मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के बजाय नगर विधायक अमर अग्रवाल ने माइक थाम लिया! और कांग्रेस सरकार के दौरान हुए एफडीआर कांड और अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की बात कह दी!

अमर अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि निकाय चुनाव से पहले, कांग्रेस सरकार में हुए एफडीआर कांड और स्मार्ट सिटी के घोटालों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी! उन्होंने 14 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश किया जिसमें 77 लाख रुपये के चर्चित एफडीआर कांड से लेकर नगर निगम में काम करने वाले ठेका कर्मियों की 4-6 महीने की unpaid सैलरी और नगर निगम का 80 करोड़ रुपये का बिजली बकाया शामिल था!
इस दौरान, पूजा विधानी चुप रही, जबकि नगर विधायक ने सभी सवालों का जवाब दिया! यह सवाल उठने लगा कि आख़िर मेयर प्रत्याशी को क्यों नहीं बोलने दिया गया! चर्चाएं तेज हो गईं! कि उनके नामांकन फार्म और प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टरों में भी कई गड़बड़ियां थीं! जिसकी वजह से उनकी प्रेस कांफ्रेंस का स्वरूप बदलना पड़ा!
इस बीच, उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने पहले भी भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की बात कही थी! लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे! नगर विधायक अमर अग्रवाल ने इन तमाम मामलों की जांच की बात कर, सभी संबंधित नेताओं और अफसरों को चिंता में डाल दिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
