Wed. Nov 4th, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली सफलता, धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी…


बिलासपुर,,,पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को नगरीय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के साथ-साथ अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 03.02.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि राहूल साहू नाम का व्यक्ति एक धारदार नुकीला गुप्तीनुमा चाकू लेकर ग्राम दगौरी भवानी चौक बाजार तरफ आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे मौके पर घेराबंदी कर आरोपी से नुकीला गुप्तीनुमा चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक निरीक्षक उमेश कुमार साहू प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा, आरक्षक सुमर चंद्रवंशी, संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही।

अपराध क्रमांक- 49/2025, धारा – 25, 27 आम्र्स एक्ट

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed