
बिलासपुर,,, नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में मतदान के प्रति हर वर्ग में खासा उत्साह है! दिव्यांग मतदाता भी तमाम मुश्किलों के बावजूद निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहे हैं! कोनी के शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 488 में मतदान करने दिव्यांग 62 वर्षीय श्रीमती मीनू सिंह अपने परिवार के साथ पहंुची।

मीनू सिंह ने मतदान कर सभी से अपील की कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। मतदान को लेकर द्विव्यांगों के साथ ही बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। कोनी के शासकीय प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 484 में मतदान देने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मिलऊ दास ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। जिसका उपयोग सभी को करना चाहिए। श्री मिलऊ दास कोनी के रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 68 के निवासी हैं। इसी वार्ड की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती नाजिमा अली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सभी से मतदान की अपील की। 77 वर्षीय बुजुर्ग श्री रामप्रसाद यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिशन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
