Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी यादव के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के घर पर किया पथराव, चुनावी माहौल में बढ़ी हिंसा”

बिलासपुर,,, नगरीय निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले देवरीखुर्द में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश शेंडे के समर्थकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया!आरोप है! कि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी यादव के समर्थकों ने शराब वितरण को लेकर राजेश शेंडे के समर्थकों से झड़प की, जो बाद में पथराव तक पहुंची! राजेश शेंडे के घर पर हुए हमले में घर के शीशे टूट गए! शेंडे ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया! उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक उनके खिलाफ लगातार झूठी खबरें फैला रहे हैं! और उनके प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस घटना ने चुनावी माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed