
बिलासपुर,,,, बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के भाई के द्वारा खुलेआम पैसों का वितरण, कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ उठाई गई कड़ी आवाज़ में खुलासा हुआ है! कि भाजपा के पार्षद प्रत्याशी ममता अमित मिश्रा के सगे देवर और भाजपा नेता अमित मिश्रा के भाई आशीष मिश्रा, और उनके सहयोगी अमर ज्योति सिंह ने कोनी क्षेत्र में खुलेआम वोट खरीदने का प्रयास किया! भाजपा उम्मीदवारों और उनके सहयोगियों ने लगभग 2 लाख रुपए का वितरण किया, जिसका खुलासा कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया!
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की शिकायत पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आशीष मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ा! जब वह पैसे बांट रहा था! हालांकि, यह कार्रवाई पूरी तरह से निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई! जिससे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोनी थाना घेर लिया और पुलिस प्रशासन पर दबाव डाला!
कांग्रेस नेताओं का आरोप है! कि भाजपा उम्मीदवार अपनी चुनावी हार की हताशा में मतदाताओं को सरेआम पैसे बांटकर चुनावी गुंडागर्दी कर रहे हैं! कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ शासकीय कर्मचारी भी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे! जिनमें विजय यादव नामक शिक्षक भी शामिल था! जो खुलेआम भाजपा का प्रचार कर रहा था! और पैसे बांट रहा था!
कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है! ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे! कांग्रेस महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक और वरिष्ठ नेता त्रिलोक श्रीवास ने स्पष्ट किया कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे!
इस पूरी घटना से यह साफ होता है! कि भाजपा के उम्मीदवार सत्ता के नशे में मदमस्त होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को धूमिल कर रहे हैं! कांग्रेस ने इसे चुनावी भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण बताया है! और भाजपा की इस घिनौनी हरकत के खिलाफ जमकर विरोध किया है!
कांग्रेस का कहना है! कि भाजपा की इस गुंडागर्दी को बेनकाब किया जाएगा और चुनावी प्रक्रिया को गड़बड़ करने वाले किसी भी नेता को नहीं बख्शा जाएगा! कांग्रेस पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कानून के शिकंजे में इन भाजपाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
