
बिलासपुर,,, सिम्स प्रबंधन के बजाय विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का दावा करने वाला अपोलो अस्पताल अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा सवाल बन कर रह गया है! अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू करने में भारी लापरवाही बरती है! पिछले चार महीनों में न तो पोर्टल पर पंजीकरण हुआ और न ही मरीजों को इलाज मिल पा रहा है! विधायक की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग के पत्रों का भी अस्पताल प्रबंधन पर कोई असर नहीं हुआ है!
बताया जा रहा है! कि इस देरी का कारण अस्पताल प्रबंधन का पैकेज दरों से जुड़ा हुआ है! आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली दरें अपोलो के लिए कम हैं! और वे मरीजों को अधिक कीमत पर इलाज देने की सोच रहे हैं! साथ ही, उन्हें तुरंत और नकद भुगतान की आवश्यकता है! जो अस्पताल को आयुष्मान योजना के तहत नहीं मिल पा रही है! यही वजह है! कि अपोलो प्रबंधन आम मरीजों को इस योजना का लाभ देने से कतरा रहा है! और नतीजतन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए इलाज के खर्चे के रूप में संकट बढ़ता जा रहा है!
विधायक सुशांत शुक्ला ने अक्टूबर में इस मुद्दे पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन से मिलकर चेतावनी दी थी! कि या तो वे आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू करें, या फिर अस्पताल को छोड़ दें! हालांकि, इस चेतावनी के बाद भी चार महीने में कोई सुधार नहीं हुआ! अब स्वास्थ्य विभाग लगातार पत्र भेजने के बावजूद अपोलो अस्पताल इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है!
इस स्थिति में सवाल यह है! कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के मरीज कहां जाएं? जबकि सरकारी अस्पतालों की हालत भी बेहतर नहीं है! और सीएमएचओ के लेटर बम से भी कोई असर नहीं दिख रहा है! सिम्स जैसे सरकारी अस्पताल भी जटिल बीमारियों के इलाज में सक्षम नहीं दिख रहे हैं! और अपोलो के महंगे पैकेज के कारण मरीजों के लिए इलाज प्राप्त करना और भी कठिन हो गया है!
इसके अलावा, सरकार की जिम्मेदारी है! कि वह नागरिकों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराए, लेकिन जब निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों की स्थिति इस तरह की हो, तो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह सवाल बड़ा बन जाता है! कि आखिर वे इलाज के लिए कहां जाएं…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
